बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित

बलिया: जिले में मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बीएसए ने स्पष्ट किया कि अवकाश का आदेश जिले में संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू होगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप

IMG-20260902-WA0045

स्कूलों को आदेश का पालन कराने के निर्देश

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही विद्यालयों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने यह निर्णय अत्यधिक बारिश के संभावित खतरे और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित
बलिया: जिले में मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 3 सितंबर...
मुरादाबाद में सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी राइफल से गोली चलने की जांच
सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में बड़ी हथियार चोरी, AK-47 समेत 11 हथियार गायब
बलिया में गंगा-सरयू का बढ़ता जलस्तर, करीब 20 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित; 47 नावें राहत कार्य में लगीं
खिलौना हथियारों से प्रैंक्स तक, सोनी सब के ‘यादें’ के कलाकार सेट पर यूं करते हैं जमकर मस्ती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.