मुरादाबाद में सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी राइफल से गोली चलने की जांच

मुरादाबाद: जिले के बिलारी थाना क्षेत्र की सहसपुर चौकी में तैनात एक सिपाही की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही का शव मिल रोड स्थित उसके किराए के कमरे में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिपाही की मौत गोली लगने से हुई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्त के कमरे पर पहुंचने पर मिली जानकारी

मृतक सिपाही की पहचान हरियाणा निवासी मोनू सांगवान (30) के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे उनका एक दोस्त कमरे पर मिलने पहुंचा था। वहां सिपाही को गंभीर हालत में देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोनू को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बिलारी ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार साल से बिलारी क्षेत्र में थे तैनात

मोनू सांगवान पिछले करीब चार वर्षों से बिलारी थाना क्षेत्र में तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

मौत के कारणों की जांच जारी

घटना की जानकारी पुलिस ने सिपाही के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग बिलारी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों और कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.