बलिया : बंद कमरे से आ रही थी दुर्गंध, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, नजारा देख दंग रह गये लोग

बलिया : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 (आजाद नगर) निवासी मृगेंद्र प्रताप उपाध्याय का शव उनके बंद कमरे में मिलने से हड़कम्प मच गया। कमरे से दुर्गंध निकलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो नजारा देख लोग दंग रह गये। पूरे कमरे में मल-मूत्र और खून इत्यादि फैला था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर उनके परिजनों की उपस्थिति में साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं,  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

चितबड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि 27 अक्टूबर को मृगेंद्र प्रताप की पत्नी अर्चना ने थाने में शिकायत की थी कि शादी के दो साल बाद से ही उनके पति उसे मारते-पीटते व प्रताड़ित करते हैं। 25 अक्टूबर को उन्होंने पुनः उसकी पिटाई की। साथ में अपनी पुत्री अनिका को भी पीटा। तहरीर पर मृगेंद्र प्रताप के विरुद्ध 27 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी दिन से पत्नी अर्चना अपनी पुत्री के साथ मृगेंद्र की बहन के घर रसूलपुर चली गई थी। 

यह भी पढ़े - बलिया: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

इधर, मंगलवार को मृगेंद्र के कमरे से कोई आहट नहीं मिली। कमरे से दुर्गंध आती महसूस हुई तो पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए दरवाजे को तोड़ा। अंदर का नजारा बहुत ही भयावह था। कमरे से दुर्गंध आ रही थी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामला: एसटीएफ जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में आया नया मोड़ भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामला: एसटीएफ जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में आया नया मोड़
आरा। भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बिहार एसटीएफ (STF) के जवान अक्षय...
गुजरात: दो साल बाद सुलझी लापता कारोबारी की गुत्थी, पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 'भारत में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कंपनियों' की सूची में 8वें स्थान पर
बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज
बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.