बलिया – वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से महुआ व आम की लकड़ी का परिवहन करते हुए 2 ट्रॉली जब्त की है

बलिया में वन विभाग अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए महुआ की लकड़ी से भरी एक अवैध ट्राली व आम की लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है

Ballia News: बलिया में वन विभाग अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए महुआ की लकड़ी से भरी एक अवैध ट्राली व आम की लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है. जब्त ट्रॉली वन विहार परिसर में खड़ी थी। साथ ही मालिक के खिलाफ विभागीय मामला दर्ज कर 50 हजार रुपये हर्जाना भी वसूल किया गया है.

दरअसल रसदा तहसील के राघोपुर में ट्रॉली ट्रैक्टर पर महुआ की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था. उक्त ट्रॉली को पकड़कर वन विहार परिसर जीरावस्ती लाया गया। ट्रेक्टर ट्रॉली मालिक को वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 की धारा-3/28 एवं 4/10 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जिसके खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कर 50 हजार मुआवजा भी वसूल किया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली

साथ ही चितबरगांव में आम की लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया, जिसे पकड़कर वन विहार परिसर, जीरावस्ती लाया गया. ट्रेक्टर ट्रॉली मालिक को वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 की धारा-3/28 एवं 4/10 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जिसके खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कर 50 हजार मुआवजा भी वसूल किया गया है।

जयशंकर प्रसाद वर्मा, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेंद्र कुमार तिवारी, प्रभारी आशुलिपिक, कमलेश तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रसदा, प्रवीण कुमार ओझा, वनपाल एवं धर्मेन्द्र कुमार, वनपाल संजीव कुमार के अलावा मंडल निदेशक, सामाजिक वानिकी संभाग बलिया को पकड़ने में ट्रैक्टर ट्राली गुप्ता, वन रक्षक आदि।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर : मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से...
CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.