बलिया : मानदेय के इंतजार में कष्टमय कट रहा रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों का दिन

बैरिया, बलिया : बैरिया ब्लॉक के रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखाकार आदि के मानदेय का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। उक्त कर्मचारी दीपावली व छठ पर्व बीत जाने के बाद भी अपने वेतन से वंचित है। इन कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति बनती जा रही है। गुरुवार को बैरिया ब्लॉक पर उपस्थित बैरिया ब्लॉक के रोजगार सेवक संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, रोजगार सेवक रमेश प्रसाद, मिथिलेश यादव, उपेंद्र मिश्र, सुनील यादव, चंद्रेश सिंह तथा तकनीकी सहायक अमरनाथ उपाध्याय, स्वामीनाथ गिरी, इंद्रवेश मौर्य आदि ने बताया कि बैरिया ब्लॉक पर 24 रोजगार सेवक तथा तीन तकनीकी सहायक तैनात है।

रोजगार सेवकों का मानदेय पिछले पांच माह तथा तकनीकी सहायक जिनकी संख्या तीन है का वेतन पिछले तीन माह से बाधित है। इस बीच दशहरा, दीपावली व छठ जैसे पर्व हम लोगों ने बिना मानदेय मिले जैसे तैसे गुजारा। हम लोगों के सामने अब भुखमरी की स्थिति है। रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले
1 नवंबर को 55 करोड़ रुपए तथा 5 नवंबर को 5 करोड़ रुपए हम लोगों के वेतन के लिए प्रदेश सरकार ने रिलीज किया। लेकिन हमारे यहां डोंगल लगता रहा। हमारे यहां पैसे का उठान नहीं हो पाया। सारा पैसा समाप्त हो गया। बिना मानदेय के हम लोग बहुत ही बदहाल स्थिति में है। उक्त कर्मचारियों ने शीघ्र ही मानदेय भुगतान की मांग खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी से की है।

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

इस संदर्भ में मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन लोगों के मानदेय के लिए धन रिलीज किया गया था। वह धन पूरे प्रदेश के रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों के वेतन के भुगतान के लिए रिलीज किया गया था। हमारे यहां भी डोंगल लगाया गया था, लेकिन नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते धन की निकासी नहीं हो पाई। इसी वजह से यह समस्या है। जल्द ही इन लोगों का मानदेय का भुगतान हो जाएगा। इसके लिए लिखा पढ़ी की गई है। रिमाइंडर भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.