बलिया डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण, मिली तमाम खामियां ; फिर...

बलिया : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को बांसडीह तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं रजिस्ट्रार कानूनगो, न्यायिक कार्यालय, खतौनी कंप्यूटर कक्ष, राजस्व और संग्रह अभिलेखागार का जायजा किया।

तहसील परिसर में बारिश का पानी जमा होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार और प्रभारी नाजीर के स्पष्टीकारण लेने के निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पेशकार से मांगकर धारा 107, 116 की पत्रावलियों की जांच की। पत्रावलियों में ऑर्डर सीट नहीं बनाने के कारण उन्होंने पेशकार पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी नजारत से एक से सात नंबर तक रजिस्टर दिखाने को कहा, रजिस्टर नंबर चार में अधिक धनराशि पाए जाने के और धनराशि किस किस मद में है, इसका विवरण रजिस्टर में मेंटेन ना होने समेत अन्य विसंगति पर तहसीलदार को फटकार लगाई और तहसीलदार एवं प्रभारी नाजिर पर विभागीय कार्रवाई करते हुए एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर पैसे के मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में खसरा, खतौनी सहित अन्य पत्रावलियों की जांच कर अभिलेखों का कवर बदलने, बेहतर साफ सफाई रखने और अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से संरक्षित करने का निर्देश दिया। खतौनी कंप्यूटर कक्ष में ऑनलाइन निकलने वाली खतौनी एवं उसमें दर्ज होने वाले ई-परवाना के बारे में जानकारी ली। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में लेखपालों की सर्विस एवं जीपीएफ पुस्तिका के विवरण को अद्यतन करने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात संग्रह कार्यालय में मेमोरेंडम रजिस्टर, चालान वसूली, आरसी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के न्यायिक कोर्ट का भी निरीक्षण कर पुराने केसों की फाइलों का अवलोकन किया तथा शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करने तथा केसों की पेंडेंसी खत्म करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.