वेटरन्स डे पर वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को बलिया डीएम ने किया सम्मानित

बलिया। भारत की सशस्त्र सेनाओं के वेटरन्स की वीरता, समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वेटरन्स डे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोश, गर्व और सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वीर नारियों, पदक विजेताओं और भूतपूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने वीर नारियों और वेटरन्स की निस्वार्थ सेवा और त्याग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की हर संभव सहायता और समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।

यह भी पढ़े - बलिया में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: 28 स्कूलों के 476 वाहन होंगे सीज, अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

img-20260114-wa0035.jpg

सम्मानित किए गए लोगों में शहीद सिपाही संगम राम की पत्नी श्रीमती बतखी देवी, नायब सूबेदार बच्चा सिंह की पत्नी श्रीमती लालझरी देवी, सिपाही रामलाल राम की पत्नी श्रीमती चंदावती देवी, जीएनआर रमाशंकर यादव की पत्नी आशा देवी, हवलदार मुन्नी लाल की पत्नी उर्मिला देवी, नायक हरिन्द्र यादव की पत्नी गायत्री यादव, नायक राजेश कुमार यादव की पत्नी उर्मिला देवी, जीएनआर अवनीश यादव के पिता शिवजी यादव, सिपाही चौधरी प्रसाद की पत्नी तुलसी देवी, सिपाही मकसूदन की पत्नी सरली देवी, सिपाही अब्दुल मजीद की पत्नी जहीदा खातून, सिपाही गौरीशंकर सिंह की पत्नी फूलवसिया देवी, सिपाही गजाधर सिंह की पत्नी बनवासो देवी, सिपाही देवतानंद की पत्नी कमला देवी, सिपाही शिवपूजन की पत्नी मुनेश्वरी देवी तथा नायक वीरेन्द्र सिंह की पत्नी आशा देवी शामिल रहीं।

img-20260114-wa0048.jpg

इसके अलावा पूर्व सैनिक जेपी पांडेय, ध्रुव नारायण सिंह, श्याम नारायण यादव, रमेश कुमार सिंह, राधाकृष्ण यादव, प्रेमशंकर सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, सुनील सिंह, राजेश मिश्र, कृपाशंकर यादव, अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह, वीना देवी और भोला प्रसाद को भी सम्मानित किया गया।

img-20260114-wa0024.jpg

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर नरेन्द्र कुमार सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों के देश की रक्षा में दिए गए योगदान को याद करते हुए पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सहायक श्रीमती सुनीता सुमन, कनिष्ठ सहायक शिवशंकर सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.