बलिया डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था देख हुए 

Ballia News : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के शिवपुर दियर नंबर वन स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। साथ ही एमडीएम रजिस्टर में पिछले तीन दिन के बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल दस शिक्षक हैं। विद्यालय में 266 बच्चे पंजीकृत हैं, इनमें से मौके पर 195 बच्चे ही पाए गए। इनमें 96 बालक और 99 बालिकाएं थी। बताया कि 237 छात्रों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो गया है। दिसंबर तक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एआरपी को सहयोग कर फीडबैक दिया जा रहा है। इस विद्यालय की व्यवस्था सुधारने में ग्राम प्रधान ने भी सहयोग किया है।

यह भी पढ़े - बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक गणेश जी सिंह से पूछा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत कितने पैरामीटर पर विद्यालय संतृप्त है, तो प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी 19 पैरामीटर पर विद्यालय संतृप्त है। पेयजल, समरसेबल, रैम्प, हैंड वॉशिंग यूनिट, बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय एवं दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था, विद्यालय के कमरों के फर्श पर टाइल्स के साथ-साथ रसोईघर के फर्श पर भी टाइल्स लगा था। बच्चों को बैठने के लिए डेस्क ब्रेन्च की व्यवस्था थी। स्कूल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनके खाने और किताबों के बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि फल में केला दिया गया था। उन्होंने प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर और रसोई घर के बाहर की साफ सफाई के निर्देश दिए। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.