बलिया : पति की खोज में निकली पत्नी का मिला शव, हत्या की आशंका

मझौवां, Ballia : बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा हरषु ब्रह्म बाबा स्थान से उत्तर दिशा में चकिया निवासी बांका सिंह के खेत में एक विवाहिता का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह, क्राईम इंस्पेक्टर राजीव यादव ब एसआई दिलीप राय ने शव को कब्जे में ले ली। पुलिस शव को किट बैग में लेकर थाना जाने लगीं, तभी चकिया निवासी एक 12 वर्षीय बच्ची ने शव की शिनाख्त अपनी मां के रूप में की।

बालिका ने बताया कि यह शव उसकी मां चकिया डेरा निवासी रवि यादव की पत्नी रीना देवी है। मृतका की 5 पुत्री व एक पुत्र है। परिजनों की माने तो रवि यादव दिन से ही गायब था। उसकी पत्नी रीना देवी शुक्रवार की रात्रि 8 बजे रवि की खोज में निकली थी, जो मृत अवस्था में हरषु ब्रम्ह बाबा स्थान के पास मिली।

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी उस्मान भी मौके पर पहुंच गये। मृतका के पास एक इमरजेंसी टॉर्च व कुछ दूरी पर हवाई चप्पल पड़ा मिला। मृतका के गले पर चोट का निशान लगा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.