बलिया: नहर में उतराता दिखा बुजुर्ग का शव, नहाते समय डूबने की आशंका

बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव नहर में तैरता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया।

बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव नहर में तैरता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। शव की पहचान राम आधार यादव (75) पुत्र राम किशन यादव, निवासी ग्राम टेकनपुर, पोस्ट नरौरा थाना नगरा, बलिया के रूप में हुई।

दरअसल, गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा ग्राम सभा से होकर गुजरने वाली नहर में मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। नहर में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान राम आधार यादव के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि राम आधार यादव सोमवार की शाम नहाने के लिए नहर की ओर गये थे. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

यह भी पढ़े - बलिया में राहगीरों से बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से राम आधार डूब गया होगा. जिसका शव उतराते समय बलेसरा नहर में देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.