Ballia Crime : चोरी की चार बाइकों के साथ असलहाधारी दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को सफलता मिली है।

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की चार मोटर साइकिल, तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

नगरा थाने के उप निरीक्षक छुन्ना सिंह मय फोर्स ने वाहन चेकिंग के दौरान विकास पासवान पुत्र नन्दलाल पासवान (निवासी : ढ़ड़सड़ा, पकड़ी, बलिया) व सचिन राजभर पुत्र रामअवध राजभर (निवासी : खटंगी,  सिकन्दरपुर, बलिया) को चोरी की एक स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) के साथ रघुनाथपुर मोड़ से हिरासत में लिया गया। इनके पास से दो तमंचा व जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

यह भी पढ़े - बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य मोटर सायकिल बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 41, 411, 413, 414 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार विकास पासवान व सचिन राजभर का अपराधिक इतिहास लम्बा-चौड़ा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक छुन्ना सिंह व समरेन्द्र कुमार मिश्र, हेड कां. संजय सिंह व राकेश यादव, कां. प्रिन्स प्रजापति शामिल रहे।

बरामद बाइकें

1.चोरी की 01 स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल ब्लैक कलर

2.चोरी की 01 सीडी डान मोटर साइकिल लाल कलर

3.चोरी की 01 TVS मोटर साइकिल लाल कलर

4. चोरी की 01 सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल ब्लैक कलर सिल्वर

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.