Ballia Crime News : युवक ने पार की हदें, युवती पहुंची थाने; पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोकटी थाने में दर्ज दुष्कर्म और आईटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी को पीड़िता ने दोकटी थाने में तहरीर देकर मनोज यादव पुत्र भुवन यादव, निवासी इब्राहिमाबाद, थाना बैरिया (बलिया) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ अनैतिक कृत्य किया और मना करने पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - प्यार और आपत्तिजनक फोटो बना हत्या की वजह, बलिया पुलिस ने युवक की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई; पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर दोकटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64/351(3) बीएनएस एवं 67A आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

विवेचक निरीक्षक अपराध बैरिया अशोक दत्त त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज यादव को इब्राहिमाबाद फायर ब्रिगेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार और कांस्टेबल विजय पटेल भी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.