Ballia Crime News : किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अपहृत कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी भीखाछपरा निवासी सुधीर कुमार उपाध्याय को पुलिस ने रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह उक्त किशोरी को लेकर बिहार जाने की फिराक में था। किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि 7 जून को आरोपी ने उक्त किशोरी का अपहरण किया था। उसके खिलाफ पहले से धारा 363, 366 का मुकदमा दर्ज था। रविवार को किशोरी के बयान के बाद धारा 376 व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया गया है।

यह भी पढ़े - UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

खबरें और भी हैं

Latest News

संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से...
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.