बलिया BSA ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल: शिक्षकों को दिए निर्देश

Ballia News: जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह (मनीष कुमार सिंह) शनिवार को अचानक प्राथमिक विद्यालय देवकली का सच जानने पहुंच गए।

Ballia News: जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह (मनीष कुमार सिंह) शनिवार को अचानक प्राथमिक विद्यालय देवकली का सच जानने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने न सिर्फ स्कूल की व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर भी जांचा। इस दौरान जो भी कमियां मिलीं उन्हें बीएसए ने स्कूल स्टाफ को दूर करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता, शैक्षिक वातावरण, निपुण भारत मिशन कार्यक्रम एवं ऑपरेशन कायाकल्प एवं डीबीटी के केंद्र बिंदु हनुमानगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवकली का निरीक्षण करने बीएसए पहुंचे। बीएसए ने एक-एक बिंदु की बारीकी से जांच करते हुए पत्रिकाएं और शिक्षक डायरी का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़े - शादी समारोह में महिला की तस्वीरें खींचकर एडिटेड अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, युवक पर केस दर्ज

क्लास रूम में बीएसए ने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकांश बच्चों ने सही उत्तर दिया। इस पर बीएसए ने बच्चों की पीठ थपथपाई। इसके साथ ही शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य परियोजना निदेशक से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्य एवं शिक्षण सामग्री का समुचित उपयोग करने का निर्देश दिया गया। सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक निर्धारित समय में विद्यालय पर उपस्थित रहें। किसी भी समय किसी स्कूल का औचक निरीक्षण किया जा सकता है। स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.