बलिया में जालसाजी का एक और FIR, 3.5 लाख लेकर भेजा स्वास्थ्य विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र

Ballia News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी का एक और मामला सामने आया है। खेजुरी पुलिस आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण 3.5 लाख रुपये की ठगी का है।

क्षेत्र के चक उजियारी गांव निवासी पंकज कुमार के पिता बैजनाथ राजभर का आरोप है कि गांव के ही सुरेंद्र यादव पुत्र राम सकल यादव ने मेरे पुत्र की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में दिलाने के नाम पर तीन साल पहले 3.5 लाख रुपए ले लिया, लेकिन नौकरी के बावत पूछने पर टालमटोल करता रहा।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

इस बीच, उसने जालसाजी और कूट रचना कर 10 अगस्त 2020 को डाक द्वारा स्वास्थ्य विभाग का नियुक्ति पत्र भी भेज दिया, जो जांच पड़ताल में फर्जी निकला। नियुक्ति पत्र फर्जी निकलने के बाद पैसा वापस मांगने पर उसने अभद्रता करते हुए धन वापसी से साफ इंकार कर दिया। एसएचओ खेजुरी अनिता सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.