बलिया : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बनें आनंद मोहन, जिला मंत्री रामविलास ने लगाई हैट्रिक

Ballia News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) का संगठनात्मक चुनाव मंडल अध्यक्ष डा. राकेश सिंह चुनाव अधिकारी की देखरेख में गुरुवार को  कुंवर सिंह इंटर कॉलेज बलिया में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से आनंद मोहन सिंह को जिला अध्यक्ष, रामविलास सिंह यादव को जिला मंत्री, चंद्र प्रकाश पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा अनुज सिंह को संगठन मंत्री चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सिंह, जयप्रकाश मिश्रा प्रधानाचार्य एवं उपस्थित समस्त शिक्षकों ने माला पहनकर स्वागत करने के साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी।

यह भी पढ़े - Ballia News: CBSE स्कूलों की बैठक में डमी एडमिशन पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रहा ज़ोर

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.