बलिया में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पीड़िता बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष अजय पाल के नेतृत्व में शनिवार को दुबहड़ थाना पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक विनोद शंकर (मय हमराह) के साथ कार्रवाई करते हुए राजा उर्फ राजकुमार पुत्र बैजनाथ माली, निवासी माधोमठ, थाना दुबहड़ (बलिया) को शिवरामपुर ढाला से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2) (एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़े - मुरादाबाद में नमाज से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रामाश्रय यादव और आलोक सिंह भी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.