बलिया में ईंट से प्रहार कर अधेड़ की हत्या, मचा हड़कम्प ; पहुंची पुलिस

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बाजार स्थित शराब दुकान के पास 'चखना' (भुजा वगैरह) बेचने वाले एक व्यक्ति की हत्या मनबढ़ शराबी ने ईंट से मारकर कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शनमोड में आ गई। जांच-पड़ताल जारी है। 

बताया जा रहा है कि बड़ी बाजार स्थित शराब दुकान के पास बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी छोटेलाल गुप्त (50) पुत्र हीरालाल गुप्त भुजा वगैरह बेचकर परिवार की परवरिश करता था। वह शनिवार की सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा, जहां सब कुछ ठीक था। दोपहर करीब 12 बजे एक मनबढ़ शराबी छोटेलाल से किसी बात पर उलझ गया और ईंट से प्रहार कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल छोटेलाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बावत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह एसएन वैश्य ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.