- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई लोगों पर कर चुका है हमला
बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई लोगों पर कर चुका है हमला
On

बहराइच। जनपद के मोतीपुर रेंज के मनोहरपुरवा गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की ओर से उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सोमईगौढी गांव में बीते एक माह से तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा था।
डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र पांच वर्ष है। उन्होंने बताया कि वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक को जानकारी दी गई है। आदेश के बाद तेंदुआ को जंगल या चिड़िया घर में भेजा जाएगा। तब तक उसे रेंज कार्यालय में रखा गया है।
खबरें और भी हैं
Ballia News: शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
By Parakh Khabar
आज का राशिफल 09 मई 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
By Parakh Khabar
Latest News
09 May 2025 09:22:06
नई दिल्ली/जैसलमेर: भारत ने पहली बार रूस निर्मित S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग करते हुए पाकिस्तान की ओर...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.