- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: एंबुलेंस और पिकअप में टक्कर, चालक हुए घायल
बहराइच: एंबुलेंस और पिकअप में टक्कर, चालक हुए घायल
On
बहराइच। पयागपुर क्षेत्र में मरीज को छोड़कर वापस आ रही 102 एंबुलेंस और पिकअप में रविवार सुबह आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन के चालक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर रविवार सुबह 8.30 बजे तेलियनपुरवा गांव के पास 102 एंबुलेंस और पिकअप वाहन की आमने सामने टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना पाकर चौकी चिलवरिया के पुलिस कर्मी मौके पर गए। सभी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक सुधीर मणि त्रिपाठी ने मौके पर निरीक्षण किया। जिला प्रबंधक ने बताया कि एंबुलेंस चित्तौरा सीएचसी जा रही थी।
खबरें और भी हैं
Latest News
15 Jan 2026 04:28:00
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी और नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
