Bahraich News: फेसबुक पर लिखा – "आज की रात होगी अंतिम", युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बहराइच: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फेसबुक पोस्ट के बाद खाया जहरीला पदार्थ

घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरहा के मजरा हरिद्वारपुरवा गांव की है। मृतक प्रवीण पाठक (30), पुत्र प्रेमनाथ पाठक था। प्रवीण ने प्रेम विवाह किया था और अपनी पत्नी के साथ शहर में किराए के मकान में रहता था।

गुरुवार रात प्रवीण अपने घर पर था। बड़े भाई तरुण पाठक ने बताया कि रात में उसने फेसबुक पर लिखा – "आज की रात अंतिम होगी", इसके बाद मां के हाथ का खाना खाया और फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

रात ढाई बजे जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सुबह 5 से 6 बजे के बीच उसकी मौत हो गई।

मां का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार में शोक

प्रवीण की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। मां का बिलख-बिलख कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी सात साल पहले हुई थी और ससुर पुलिस विभाग में दीवान के पद पर थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.