बहराइच: दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, पति समेत तीन पर केस दर्ज

बहराइच: जिले के कुंडासपारा गांव निवासी महिला को उसके पति ने दहेज के लिए तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडासपारा निवासी फिरोजा खातून पुत्री साबिर अली का विवाह थाना क्षेत्र के ग्राम तेडवा महंत गांव निवासी मोहम्मद शकील के साथ हुआ था। 

महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पूर्व सभी ने घर से मारपीट कर भगा दिया। जिस पर उसने थाने में शिकायत की है। 

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर सोमवार को पति के साथ ससुर रफीक और सास नूरजहां के विरुद्ध तलाक देने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.