- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- Bahraich News: मकान में जलकर हुई थी दो बेटों की मौत, सहायता राशि के लिए दर भटक रही मां
Bahraich News: मकान में जलकर हुई थी दो बेटों की मौत, सहायता राशि के लिए दर भटक रही मां
बहराइच: जिले के बैरिया गांव निवासी एक महिला के दो बच्चों की 20 अक्टूबर को मकान में आग लगने से जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था, लेकिन रिपोर्ट मिलने के बाद भी अभी तक आश्रितों को सहायता राशि नहीं मिली है। महिला दर दर की ठोकरें खा रही है।
बौंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें दम घुटने से मौत की बात सामने आई थी। दो बेटों की मौत के बाद भी आपदा विभाग की ओर से महिला को आर्थिक सहायता राशि नहीं दी गई है। जबकि महिला काफी गरीब है। पति और महिला मजदूरी कर घर का खर्च चलाने को विवश है।
महिला ने डीएम को शिकायती पत्र आपदा विभाग से चार चार लाख रूपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी है। आपदा विभाग से बात की जा रही है। पीड़ित को मुआवजा मिलना चाहिए।
