बहराइच: करवा चौथ से पूर्व पति ने पत्नी का चाकू से गला रेता, हालत गंभीर...,अस्पताल में भर्ती

बहराइच: जिले के बुबकापुर गांव निवासी एक महिला को उसके पति ने मंगलवार सुबह पिटाई की इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। गंभीर हालत ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दिया गया है। खखरपुर थाना क्षेत्र के बुबकापुर गांव निवासी मीनाक्षी (31) पत्नी अभिमन्यु मंगलवार सुबह चार बजे सो रही थी। 

तभी मीनाक्षी का पति अभिमन्यु बिस्तर के पास पहुंचा उसने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद चाकू उठाकर गले पर वार कर दिया। महिला के शोर मचाने पर सास राजकला देवी और जेठानी अनीता मौके पर पहुंची। सभी ने अभिमन्यु को किसी तरह पत्नी से अलग किया इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया। 

यहां हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि पति नशे का भी आदी है। उधर करवा चौथ से एक दिन पूर्व पत्नी पर हमले को लेकर लोग नाराज भी हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.