- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- Badaun News: भूत-प्रेत का साया बताकर महिला को करते थे परेशान, मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Badaun News: भूत-प्रेत का साया बताकर महिला को करते थे परेशान, मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
On
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी हेमराज की बेटी राधा (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
2016 में हुई थी शादी, ससुराल में किया जाता था परेशान
भूत-प्रेत का साया बताकर करते थे मानसिक उत्पीड़न
मृतका के भाई संतोष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष राधा पर भूत-प्रेत का साया होने का दावा करता था और इसी बहाने उसे परेशान करता था।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के परिवार ने न्याय की मांग की है।
खबरें और भी हैं
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : तीन आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित
By Parakh Khabar
बलिया में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
By Parakh Khabar
बलिया में बाइक चोरी की वारदातें जारी, एक ही रात में दो बाइकें चोरी
By Parakh Khabar
बलिया में खेत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी
By Parakh Khabar
Latest News
10 May 2026 05:46:23
बलिया। जिले में संचालित सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
