यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन: आजमगढ़, मऊ और बलिया में छापेमारी, संदिग्ध हिरासत में

आजमगढ़/मऊ/बलिया। यूपी एटीएस (उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने आजमगढ़, मऊ और बलिया में कई ठिकानों पर देर रात छापेमारी की। जांच टीम ने संदिग्धों से गहन पूछताछ के बाद बलिया में भी कई स्थानों पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, एटीएस उन लोगों की तलाश कर रही है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) के संपर्क में हैं।

क्या पूर्वांचल के युवकों का पाकिस्तान से कनेक्शन?

सूत्रों के मुताबिक, पूर्वांचल के कुछ युवा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी PIO से संपर्क में थे। पूछताछ के दौरान एटीएस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे जांच की दिशा और तेज हो गई है। हिरासत में लिए गए तीनों युवक बलिया जिले के बताए जा रहे हैं। इनके पास से पाकिस्तान से जुड़े ईमेल एड्रेस भी बरामद हुए हैं। अब यूपी एटीएस इन ईमेल एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच कर रही है।

बलिया में छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में

बलिया जिले में सुखपुरा थाना समेत कई अन्य इलाकों में यूपी एटीएस ने छापेमारी की। इस दौरान आधे दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इनमें से तीन युवकों के पास से पाकिस्तान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे जांच एजेंसी सतर्क हो गई है।

ऑपरेशन जारी, एटीएस की नजर संदिग्धों पर

यूपी एटीएस अब भी आजमगढ़, मऊ और बलिया के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एटीएस अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस मामले में जुड़े सभी संदिग्धों और पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में रहने वालों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो जाती।

खबरें और भी हैं

Latest News

पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी पति से परेशान महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत से पहले 8 माह की बेटी पड़ोसी को सौंपी
हाथरस/बड़ोदरा: उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने गुजरात के बड़ोदरा में कथित तौर पर पति...
बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल
“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.