आजमगढ़ : लूट का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

आजमगढ़: जिला पुलिस को सोमवार सुबह एक बड़ी सफलता मिली, जब लूट का आरोपी व 25000 रुपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि इस लूट कांड में तीन आरोपियों सत्येंद्र यादव उर्फ छोटू, अनूप यादव उर्फ रितिक, और स्पर्श ऊर्फ नन्हें को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल एक और आरोपी विकास यादव 12 अक्टूबर को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। राहुल इस मामले में फरार चल रहा था जिस पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था । 

पुलिस अधीक्षक आर्य ने बताया कि बीते 24 अगस्त को रणविजय चौहान जो जनपद गोरखपुर के थाना बांसगांव के ग्राम मसूरियापुर का निवासी था भारत फाइनेंस कंपनी का वसूली एजेंट था । वह पैसा वसूल कर 122518/- रुपए,एक टैब, बायोमेट्रिक, व एक मोबाइल लेकर जा रहा था। रास्ते में अहिरौला थाना क्षेत्र के बहरा नहर के पास इन लुटेरों ने मोटरसाइकिल की डिग्गी से बैग में रखा रूपया लूट लिया । 24 अगस्त को ही थाना अहरौला में इस घटना की प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। 

एसएसपी ने बताया कि लूट के आरोपी राहुल के बारे में आज सुबह सूचना मिली कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेस के निकट खादारामपुर पुलिया के पास है। पुलिस ने घेर बंदी की । मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी अंबेडकर नगर जिले के थाना जैतपुर के करमुल्लापुर गांव का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.