Azamgarh News: 11 मदरसा संचालकों पर केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज तैयार कर चलाए जा रहे थे मदरसे

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अस्तित्वहीन मदरसे संचालित करने के मामले में 11 मदरसा प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच के बाद की गई।

219 मदरसे पाए गए फर्जी

ईओडब्ल्यू के निरीक्षक कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की तहरीर पर मदरसा प्रबंधक रुमाना बानो समेत अन्य 11 मदरसा संचालकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया।

निरीक्षक के अनुसार, 333 मदरसों की जांच में 219 मदरसे अस्तित्वहीन पाए गए। इसके बाद, शासन के निर्देश पर इन फर्जी मदरसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

करीब एक हफ्ते पहले विशेष जांच दल (SIT) ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की थी। इस दौरान मदरसा अजीजिया खड़गपुर कंधरापुर समेत 219 मदरसे फर्जी पाए गए।

इन मदरसों को अस्थायी मान्यता दी गई थी, जो तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार और लिपिक वक्फ ओम प्रकाश पांडेय द्वारा जारी की गई थी।

जांच और कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर SIT ने कुल 233 मदरसों की जांच की, जिनमें से 219 अस्तित्वहीन पाए गए। इनमें से 11 मदरसों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.