- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अयोध्या
- माता-पिता को फावड़े से काट डाला कलियुगी बेटा
माता-पिता को फावड़े से काट डाला कलियुगी बेटा
Ayodhya News : इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सागरपट्टी पंधिला में बेटे ने अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। करवाचौथ पर युवक के देर से घर पहुंचने पर बेटे और बहू में विवाद हो रहा था। इस पर उसके माता-पिता ने लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया था।
फिर, बालेंद्र अपना गुस्सा अपने माता-पिता पर उतरने लगा। हालांकि थोड़ी देर बाद बालेंद्र शांत हो गया और चला गया। इसके बाद माता-पिता घर के बाहर बने बरामदे में तख्त और चारपाई पर लेटे थे। करीब एक घंटे बाद रात 11.15 बजे बालेंद्र पहुंचा और अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला। बताया गया कि बालेंदु ने अपने पिता राजमणि तिवारी (55) पुत्र गौरी शंकर को फावड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा मां सरोज देवी (53) को भी फावड़े से वार कर मार दिया। घटना के समय मृतक का छोटा बेटा प्रवेश व हत्यारोपित की पत्नी घर में मौजूद थे।
