अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास: राम मंदिर से लेकर पौराणिक मंदिरों तक लहराया तिरंगा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने राम मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके साथ ही शहर के कई पौराणिक मंदिरों में भी तिरंगा लहराया गया।

मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कमिश्नरी कार्यालय, आईजी प्रवीण कुमार ने आईजी कार्यालय, डीएम निखिल टी फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपने-अपने राजकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़े - Ballia News : भैंस से टकराकर गिरे बाइक सवार को ई-रिक्शा ने कुचला, मौके पर मौत

भाजपा कार्यालय, महाराणा प्रताप वार्ड में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व संगठन पदाधिकारियों ने झंडारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सपा कार्यालय में सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं संग ध्वजारोहण करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और हमें संकल्प लेना चाहिए कि लोकतंत्र विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर किया जाएगा।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर अमर शहीदों को नमन किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत सेना के कई ऐतिहासिक अभियानों की झांकी प्रस्तुत की।

खबरें और भी हैं

Latest News

अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास: राम मंदिर से लेकर पौराणिक मंदिरों तक लहराया तिरंगा अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास: राम मंदिर से लेकर पौराणिक मंदिरों तक लहराया तिरंगा
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के...
रायबरेली में दिनदहाड़े फायरिंग: दुकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 9 घायल
धराली में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, आपदा पीड़ितों ने एकजुटता का संकल्प दोहराया
Etah News: एटा में उपनिरीक्षक की मौत, आवास पर मिला शव, बीमारी बताई गई वजह
Badaun News: मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, मौसेरे भाई पर भी हमला, इलाके में दहशत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.