Ballia News : तिरंगे के सम्मान में स्कूली बच्चों और शिक्षकों की जन-जागरूकता रैली में उमड़ा उत्साह

बलिया : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के ग्राम पंचायत रोहुआ स्थित विभिन्न विद्यालयों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के सम्मान और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रभात फेरी और रैली का आयोजन किया। कंपोजिट विद्यालय रोहुआ और प्राथमिक विद्यालय मिल्की के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विपरीत मौसम के बावजूद उत्साहपूर्वक गांव की गलियों में घूमकर तिरंगे के सम्मान में नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया।

विदित हो कि वर्ष 2022 से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में इस रैली में बच्चों और शिक्षकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर समेत मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर

रैली में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार दुबे, राजेश कुमार सिंह, अध्यापक प्रमोद कुमार कुंवर, जितेंद्र कुमार पांडे, रवि रंजन यादव, अनामिका ओझा, भानु प्रताप सिंह, बृजकिशोर मिश्रा, संतोष कुमार पाठक, प्रवीण सिंह, बिंदु सिंह, कुमकुम सिंह, भुआली, ग्राम प्रधान संजीत कुमार गोंड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास गिरि, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सौरव सिंह छोटू, पुलिस चौकी पुरास (रोहुआ) इंचार्ज अजय सिंह समेत अजय सिंह छोटू, सतीश सिंह, पप्पू दुबे, सोनू राय, विनोद गिरि, बृजेन्द्र सिंह, दिलीप गुप्ता, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल जी दुबे, बब्बन राम आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

खबरें और भी हैं

Latest News

NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के...
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.