बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ की तिरंगा बाइक रैली, DM ने दी हरी झंडी

बलिया: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को कलेक्ट्रेट प्रांगण से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीडीओ, सीआरओ और बीएसए मनीष कुमार सिंह की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यह रैली पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में आकर सम्पन्न हुई।

img-20250814-wa0234.jpg

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: जाम के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर व शिक्षक पत्नी से अभद्रता, कार तोड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा “बलिया बागी बलिया है। हम 1942 में ही आजादी छीन चुके थे। आजादी के अग्रदूत मंगल पांडेय और चित्तू पांडेय सहित जनपद व देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए हम यह उत्सव मना रहे हैं।”

रैली में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, बेलहरी अध्यक्ष शशिकांत ओझा, बेरुआरबारी अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, गड़वार अध्यक्ष अनिल पांडेय, विजय सिंह, चंदन सिंह, आशुतोष ओझा, टुनटुन प्रसाद समेत सैकड़ों शिक्षक और पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ की तिरंगा बाइक रैली, DM ने दी हरी झंडी बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ की तिरंगा बाइक रैली, DM ने दी हरी झंडी
बलिया: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा...
उगाओ ने जैकी श्रॉफ को बनाया ब्रांड एंबेसडर, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को देंगे बढ़ावा
भारत के 100 शहरों में शुरू हुआ ‘स्टीलएज महोत्सव’, ज्वेलर्स को मिल रही बीआईएस सर्टिफाइड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस की जानकारी
JNCU बलिया में पोस्टर प्रदर्शनी व स्लोगन प्रतियोगिता, साक्षी सिंह रहीं प्रथम – तिरंगा सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन
Rajasthan News: आधी रात बहू के कमरे में घुसा भाजपा नेता ससुर, छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.