Amethi News: खेत में महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, एक हिरासत में

अमेठी। जिले के जामों थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना जोरावरपुर गांव की है, जहां 50 वर्षीय गीता गुप्ता शुक्रवार रात खेत की ओर गई थीं लेकिन काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव खेत में पड़ा मिला। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े - Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि गीता की मौत पड़ोसी उत्तम मिश्रा के खेत में जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि संभवतः किसी जहरीले जीव के काटने से महिला की जान गई है।

जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और खेत मालिक उत्तम मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.