Ambedkar Nagar News: 24 घंटे में तीन सड़क हादसे, किसान समेत तीन की मौत

अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटों में जलालपुर, सम्मनपुर और जहांगीरगंज में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। सभी हादसों में तेज रफ्तार वाहन कारण बने। पुलिस ने तीनों घटनाओं में केस दर्ज कर लिया है।

मजदूर की मौत: बेटी की शादी से पहले काल बनकर आया हादसा

कोतवाली जलालपुर के अशरफपुर भुआ निवासी मंसाराम यादव (52) मजदूरी करते थे। उनकी बेटी रेखा (27) की शादी 27 अप्रैल को तय थी। शादी की तैयारियों के तहत शुक्रवार को वह मालीपुर में टेंट की बुकिंग कराने गए थे। लौटते समय, भदोही के पास एक पेट्रोल पंप के सामने टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मंसाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह परिवार के अकेले कमाने वाले थे। पत्नी भानमति बदहवास हैं, जबकि बेटी रेखा और 14 वर्षीय बेटा ऋषभ का रो-रोकर बुरा हाल है।

किसान की पुलिया से गिरकर मौत

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के इंदलपुर गांव निवासी किसान चंद्रशेखर वर्मा (40) गुरुवार शाम अपने साढू के घर, बरसाएं गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पलई रामनगर के पास निर्माणाधीन पुलिया के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरे। हेलमेट न पहनने की वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर खेती करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी ज्ञानमति, 10 वर्षीय बेटी आस्था और 12 वर्षीय बेटे अर्जित का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की जान गई

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव निवासी विजय कुमार (45) गुरुवार रात करीब 11 बजे सिपांह गांव से निमंत्रण से लौट रहे थे। गनपतपुर के पास एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला।

तीनों सड़क हादसों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसों की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.