पत्नी के मौत की खबर सुनते ही फंदे पर झूल गया पति, कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी

UP News : पत्नी की आत्महत्या की बात सुनते ही पति पेड़ पर फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। पति-पत्नी की मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है।बुधवार रात को पहले पत्नी ने थाना गभाना के गांव मढ़की स्थित सुसराल में फांसी लगा ली। इसकी सूचना मिलने पर पति घर पहुंचने से पहले ही खेरेश्वर हाईवे के किनारे पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यतीश पुत्र ओमवीर (22) निवासी मढ़की, गभाना की शादी एक वर्ष पूर्व चंडौस थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी देविका (20) वर्ष के साथ हुई थी। देविका के माता-पिता नहीं होने के चलते उसका पालन-पोषण मामा महेश व राकेश ने ही कर शादी कराई थी। पति यतीश शहर में एक निजी कंपनी में होम डिलीविरी का कार्य करता था। छह फरवरी को देविका आपने मायके में भाई की शादी समारोह में शामिल होने गई थी।

बुधवार को समारोह में शामिल होने के बाद लौटकर वापस सुसराल आ गई थी। इसी दौरान देविका के सास-सुसर रिश्तेदारी में गमी हो जाने के चलते गए हुए थे। पति शहर में नौकरी के लिए चला गया था। शाम को देविका ने फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। आस-पास रह रहे परिजन जब यतीश के घर गए तो देविका का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना दिए जाने पर सुसरालीजन व मायके पक्ष के लोग आ गए।

परिजनों के अनुसार देविका के आत्महत्या करने की सूचना पति यदीप को फोन कर दी गई। बस यही आखिरी बात परिजनों की यदीप से हुई थी। इसके बाद यदीप का फोन नहीं उठा। उधर, ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए देविका के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। बुधवार शाम परिजन देविका का अंतिम संस्कार करने के बाद घर लौट आए।

करीब चार घंटे बाद बुधवार रात्रि करीब 10 बजे लोधा पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी कि यतीश ने खेरेश्वर हाइवे राजमार्ग किनारे ही एक पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर परिजनों पर तो दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजन थाने पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को प्राप्त हुआ। गुरुवार को परिजनों ने यदीप का भी अंतिम संस्कार करा दिया।

परिजनों के अनुसार यदीप परिजनों का इकलौता बेटा था। शादी के बाद से ही उसकी आदत में काफी बदलाव आ गया था। हालांकि वह किस वजह से परेशान था, इसकी जानकारी कभी परिजनों को नहीं दी थी। परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा था बेटे-बहू का परिवार बसते ही इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा। मामले में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर किसी भी पक्ष से नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के गहने और...
Ballia News: ब्रह्म बाबा मंदिर जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वाराणसी ले जाते समय मौत
Ballia News: जमीन पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.