शादी के बाद दुल्हन फरार : गले में पोस्टर लटकाए SP ऑफिस पहुंचा युवक, बोला, “मुझे मेरी बीवी दिलाओ”

अलीगढ़ : मुझे मेरी बीवी दिलाओ... लिखा पोस्टर लेकर सोमवार को एक युवक अलीगढ़ SP ऑफिस पहुंचा, जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई। उसने बताया कि वह चंडौस थाना इलाके के टिकरी भवापुर निवासी हरज्ञान है। वह दिल्ली में प्राइवेट काम करता है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले बुलंदशहर जिले की रिंकू नाम की लड़की से कराई गई थी। शादी गांव के कुछ नामचीन लोगों ने बिचौलियों के जरिये कराई थी। इसके लिए हरज्ञान ने अपनी एक बीघा से कम जमीन बेचकर करीब 2 लाख 70 हजार रुपये दिए थे। पूरे पैसे बिचौलिए पप्पन को दिए गए थे।

हरज्ञान के मुताबिक, शादी के बाद नई दुल्हन केवल तीन दिन ही उसके साथ रही। चौथे दिन उसका एक साथी घर आया और बोला कि उसकी मां की तबीयत खराब है। इसी बहाने रिंकू अपना सामान और घर की कीमती चीजें लेकर अपने भाई के साथ चली गई, तब से आज तक उसकी कोई खबर नहीं है। हरज्ञान ने बताया कि शादी कराने वाले गांव के ही तेहर सिंह, पप्पन और रीना ने पूरे पैसे लिए थे। वह कई बार चंडौस थाने जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर वह SP ऑफिस आया है। उसने मांग की है कि या तो उसकी पत्नी उसे वापस दिलाई जाए, या फिर उसे न्याय दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़े - प्यार और आपत्तिजनक फोटो बना हत्या की वजह, बलिया पुलिस ने युवक की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई; पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.