- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अलीगढ़
- CM Yogi का संदेश: "बाबूजी के आदर्शों पर चल रही डबल इंजन सरकार, सपा की साइकिल उखाड़ने का संकल्प"
CM Yogi का संदेश: "बाबूजी के आदर्शों पर चल रही डबल इंजन सरकार, सपा की साइकिल उखाड़ने का संकल्प"

अलीगढ़। तालानगरी मैदान में बुधवार को हिंदू गौरव दिवस का आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं के बयान
बृजेश पाठक ने कहा – "बाबूजी ने सनातन धर्म की पताका ऊंचा फहराई और राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई।"
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की साइकिल को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उमा भारती ने विपक्ष की सोच को गुलामी की मानसिकता बताया।
CM योगी का संबोधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "बाबूजी के आदर्श और सिद्धांत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने जो काम किए, वे आज भी मिसाल हैं।"
उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार उन्हीं आदर्शों पर चल रही है। पहले के समय त्योहारों पर दंगे होते थे, लेकिन अब तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टीकरण की नीति पर काम हो रहा है।
तैयारियां और माहौल
कार्यक्रम से पहले नगर निगम ने रामघाट कल्याण मार्ग की सफाई, आवारा पशुओं को हटाने और अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। हालांकि, भाजपा कार्यालय क्यामपुर मोड़ पर हिंदू गौरव दिवस का एक होर्डिंग टूट गया।
मौसम में हल्की गर्मी और बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को बारिश की आशंका भी रही, लेकिन भीड़ में उत्साह बना रहा।