Aligarh News: चार बच्चों संग प्रेमी के साथ भागी महिला, ताजमहल से भेजी पति को रील

अलीगढ़: जनपद में सास-दामाद विवाद के बीच अब एक नया मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने चार बच्चों को भी साथ ले गई और आगरा पहुंचकर ताजमहल पर प्रेमी संग वीडियो शूट कर उसे पति के व्हाट्सएप पर भेज दिया।

रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी शाकिर उर्फ सोनू (40) ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी अंजुम 15 अप्रैल से बच्चों समेत लापता है। शाकिर ने बताया कि वह एक पारिवारिक विवाह समारोह में गया हुआ था और जब लौटा तो देखा कि घर बंद है और पत्नी व चारों बच्चे गायब हैं। महिला घर से गहने व अन्य कीमती सामान भी लेकर चली गई।

थाना प्रभारी के अनुसार, पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि महिला घर का सारा सामान लेकर चली गई थी। कुछ दिन तक खुद से तलाश करने के बाद शाकिर ने पुलिस से संपर्क किया। इसी बीच शाकिर के एक रिश्तेदार को अंजुम द्वारा भेजी गई एक वीडियो मिली, जिसमें वह एक अज्ञात पुरुष के साथ ताजमहल घूमती नजर आ रही थी। वीडियो व्हाट्सएप पर शाकिर को भी भेजी गई थी। शाकिर ने उस युवक को पहचान लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंध का प्रतीत होता है और महिला ने पति की गैरहाजिरी में प्रेमी संग फरार होने की योजना बनाई। फिलहाल जिला पुलिस ने आगरा पुलिस को सतर्क कर दिया है और प्रेमी जोड़े की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.