Aligarh News: अलीगढ़ में शिक्षक की हत्या, ईद से पहले रंजिश में भतीजे ने मारी गोली, मौके से फरार

अलीगढ़। ईद से ठीक पहले शहर में एक शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात क्वार्सी थाना क्षेत्र के जाकिर नगर में उस वक्त हुई, जब 30 वर्षीय शिक्षक आमिर मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। घात लगाकर बैठे भतीजे ने उन्हें निशाना बनाते हुए सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

नमाज पढ़कर लौट रहे थे घर, सीने में मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, आमिर जाकिर नगर गली नंबर-7 के निवासी थे और पेशे से ट्यूशन टीचर थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और एक बेटी व एक बेटे के पिता थे। शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे वह इलाके की मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे भतीजे ने उन्हें घेरकर सीने में गोली दाग दी।

इलाके में मची अफरा-तफरी, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

फायरिंग और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। शोर सुनकर आमिर के परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रंजिश थी हत्या की वजह, पहले ही दी थी धमकी

सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ तृतीय, क्वार्सी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आमिर के परिवार का आरोपी से पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले ही आमिर को धमकी दी थी कि "ईद से पहले मार देंगे" और उसी रंजिश में यह हत्या की गई।

पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.