अलीगढ़ : AMU कैंपस में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी अकरम टिप्पा गिरफ्तार, 15 के खिलाफ दर्ज मुकदमा

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में एएमयू के तीन छात्र घायल हुए थे.तीनों का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. घटना का मुख्य आरोपी अकरम टिप्पा पूर्व से घायलों से रंजिश मानता है. मामले को लेकर 15 लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया है. अन्य अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है .

पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला

मोहम्मद बाबर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपने साथी सादिक अली, अब्दुल्ला और फिरोज के साथ सर सैयद नॉर्थ हॉस्टल में आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी अकरम टिप्पा अपने 15 साथियों के साथ पिस्तौल और तमंचे से लैस होकर आए और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दिया. मोहम्मद बाबर ने बताया कि अकरम टिप्पा और उसके साथी पूर्व से ही रंजिश मानते हैं. फायरिंग की इस घटना में सादिक को पूरे शरीर पर गोली के छर्रे लगे हैं. फिरोज को दाहिनी सीने में गोली लगी है. वही अब्दुल्ला के शरीर पर भी गोली के छर्रे के निशान है. तीनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मोहम्मद बाबर ने अकरम टिप्पा के साथ काशिफ हाजी , मयंक ठाकुर , काशिफ, आशु, अनस, सलमान ककराला, मुजाहिद, अब्दुल्ला, इकबाल , अन्ना, अलमदार , अमान चौधरी, जैद, शहवाज के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है. हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम टिप्पा को गिरफ्तार किया है.

15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना को लेकर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि एएमयू परिसर में गोली चलने और तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी. पुलिस ने प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है. इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत किया गया है . इसमें मुख्य आरोपी अकरम टिप्पा की गिरफ्तारी की जा चुकी है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी.

अकरम टिप्पा के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं

घटना के आरोपी 14 लोग एएमयू के छात्र नहीं है. आरोपी अमान चौधरी ही केवल छात्र है. पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना दो छात्र गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन बड़ी बात यह है कि एएमयू के हॉस्टल में बाहरी तत्व कैसे मौजूद थे. सभी 15 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 147, 148, 149 और 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है. अकरम टिप्पा के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं और जेल भी जा चुका है.

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.