नाइट ड्यूटी पर रहता है पति, पत्नी के होठों से गायब हो जाती है लिपिस्टिक

आगरा : यहां परिवार परामर्श केंद्र में अजीब-अजीब मामले रविवार को आये। एक मामले में पति का कहना था कि वो नाइट ड्यूटी पर जाता है, तब पत्नी के होंठों पर लिपिस्टिक लगी होती है। सुबह लौटकर आता है तो लिपिस्टिक गायब रहती है। इससे पति का पत्नी पर शक गहरा गया। बात इतनी बढ़ी की कि पुलिस तक मामला पहुंचा। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरीपर्वत क्षेत्र का निवासी युवक जूता फैक्टरी में कर्मचारी है। किराये पर रहता है। शहीद नगर की युवती से तीन महीने पहले शादी हुई थी। एक बार युवती मायके गई थी। दूसरी बार लौटकर आने पर विवाद होने लगा। इस पर युवती ने शिकायत की। लिखा कि पति पूछता है कि लिपिस्टिक कहां गईं ? काउंसलर के पूछने पर बताया कि उसने एक दिन पति के सामने खाना खाने से पहले लिपिस्टिक लगाई थी। इसके बाद पति काम पर चला गया। खाना खाने के बाद उसने ब्रश किया, तभी पति आ गया। पूछने लगा कि लिपिस्टिक कहां गई? उसने कई बार सफाई दी। मगर, पति मानने को तैयार नहीं हुआ। उस पर शक कर रहा है। अब काउंसलर ने दूसरी तारीख पर दोनों को बुलाया है।

बचपन की दोस्त से प्यार, पत्नी से दूरी

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली दंपती की शादी को 20 साल हो चुके हैं। पति होटल में काम करता है। तीन बच्चे हैं। 18 साल की बेटी है। 14 व 12 साल के दो बेटे हैं। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि दो साल पहले पति का व्यवहार बदला, वह घर में कम समय देता था। व्हाट्सएप पर चैटिंग करता रहता था। उन्हें शक हुआ। पति पूछने पर गुस्सा करते थे। बेटी से नजर रखवाई। पता चला कि पति की एक महिला से दोस्ती है। इस बारे में पूछने पर पति ने एक साल पहले बातचीत करना बंद कर दिया। खर्च भी नहीं देता था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पति ने महिला से दोस्ती स्वीकारी। कहा कि महिला बचपन की दोस्त है। उससे संबंध हो गए थे। अब वो नहीं मिलेगा। उधर, महिला को भी बुलाया गया। दोनों ने कहा कि अब नहीं मिलेंगे। इस पर पति-पत्नी के बीच सुलह हो गई।

प्रेमी से प्यार, खर्च के लिए पति की याद

मलपुरा की रहने वाली युवती ने शिकायत कर कहा कि शादी को तीन साल हो गए हैं। दो साल का बेटा है। पति खर्च नहीं देता है। काउंसलर ने पति को बुलाया। उससे पूछा कि ऐसा क्यों करते हो। वो बोला कि साहब इससे पूछा कहां रह रही है। 10 महीने से प्रेमी के साथ रह रही है। फिर मैं किसका खर्च उठाऊं। इस बारे में पूछने पर युवती ने भी हां बोल दिया। काउंसलर ने सवाल किया कि फिर पति क्यों खर्च दे। इस पर पत्नी का कहना कि पति से शादी हुई। इसलिए खर्च तो उसे ही उठाना होगा। इसमें अगली तारीख दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.