Agra News: पुलिस की दबिश के दौरान अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से गिरा अधिवक्ता, मौके पर मौत

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा इलाके में एक अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में बंधक बनाकर बैनामा कराए जाने का मुकदमा दर्ज है।

इस मुकदमे में अधिवक्ता सुनील शर्मा वांछित चल रहे थे। थाना न्यू आगरा पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात सिकंदरा में यूपीएसआईडीसी मार्ग स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट से सुनील शर्मा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, इसी दौरान सुनील शर्मा अपार्टमेंट के आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - सुहागरात से पहले दुल्हन ने रखी 90 लाख की शर्त, आगरा में मामला पहुंचा थाने

अधिवक्ता के आठवीं मंजिल से गिरने के खबर के बाद बड़ी तादाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, मंगलम आधार अपार्टमेंट में सुनील शर्मा का आवास है, संभवत पुलिस की दबिश की सूचना के बाद सुनील शर्मा ने बचने के लिए दूसरे फ्लैट में छिपने का प्रयास किया है, इस दौरान गिरने से उनकी मौत हुई है। हालांकि इस मामले में सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.