आगरा: पिता ने बेटे व बहू पर लगाया लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

आगरा में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने अपने बड़े बेटे और बहू पर जान से मारने की धमकी देकर फ्लैट नाम कराने और चाकू के बल पर चेन लूटने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने थाना न्यू आगरा को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया. इसके बाद बहू और बेटे पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

दरअसल, आगरा के बसंत विहार कमला नगर निवासी सत्य प्रकाश शर्मा पुत्र स्वर्गीय मुंशीलाल प्रेमचंद ने अपने बड़े बेटे अजय अग्निहोत्री और उसकी पत्नी सारिका अग्निहोत्री पर उनकी पत्नी से चाकू दिखाकर चेन लूटने और फ्लैट नाम न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस कमिश्नर से की है. पीड़ित सत्य प्रकाश शर्मा बैंक से रिटायर्ड हैं. उनका कहना है कि मैं कमला नगर स्थित अपने आवास में अपने दो बेटों के साथ निवास करता हूं. और मेरा बड़ा बेटा अजय अग्निहोत्री अपनी पत्नी सारिका अग्निहोत्री और उनके पुत्र के साथ मेरे द्वारा दिलाए गए सुभाष नगर कमला नगर के फ्लैट में निवास करते हैं.

फ्लैट नाम न करने पर जान से मार देंगे- पीड़ित

पीड़ित सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि 6 अक्टूबर को मेरा बड़ा बेटा अजय और उसकी पत्नी सारिका अपने पुत्र के साथ मेरे निवास पर आए. जहां मैं और मेरी पत्नी भोजन कर रहे थे. इस दौरान मेरा पुत्र अजय मेरी पत्नी को कुछ बात करने के लिए कमरे में ले गया. इसके बाद अजय ने मेरी पत्नी मधु अग्निहोत्री को धक्का दे दिया. और उसके गले से चैन छीन ली व चाकू दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे. और बोले कि अगर तुमने फ्लैट हमारे नाम नहीं किया तो हम तुम्हें जान से मार देंगे. मेरी पत्नी ने शोर मचाया तो मैं कमरे की तरफ भागा. मैने भी शोर मचा दिया. लेकिन मेरे अन्य बेटों के आने से पहले ही बड़ा बेटा अजय और उसकी पत्नी अपने बेटे समेत घर से भाग गए.

पहले भी कई बार कर चुके हैं परेशान- पीड़ित

पीड़ित सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी मेरे बड़े बेटे और बहू मुझे कई बार परेशान कर चुके हैं. जिसकी शिकायत में थाने में कई बार दे चुका हूं. उन्होंने बताया कि मेरी बहू सारिका अग्निहोत्री का बृज विहार चौकी में आपराधिक इतिहास है. वह अपने साथ में स्कूटी में डिग्गी और चाकू पेट्रोल हमेशा रखती है. उसने मेरे ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया था और सफल न होने पर उसने अपने ही पुत्र पर पेट्रोल डाल दिया. और बोली कि मैं इसे यहीं जिंदा जला दूंगी और इसका इल्जाम तुम्हारे ऊपर लगा दूंगी.

पीड़ित सत्य प्रकाश शर्मा ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह से की. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना न्यू आगरा को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए. थाना न्यू आगरा में पीड़ित सत्य प्रकाश शर्मा के पुत्र अजय अग्निहोत्री और उनकी पत्नी सारिका अग्निहोत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.