- Hindi News
- Top News
- लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी के खिलाफ चुनाव आयोग क्यों पहुंच गई बीजेपी?
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी के खिलाफ चुनाव आयोग क्यों पहुंच गई बीजेपी?
पटना। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। बीजेपी की तरफ से चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया गया है और जोर देकर कहा गया है कि रोहिणी आचार्य के खिलाफ एक्शन होना चाहिए। असल में हुआ ये है कि सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य के रोड शो की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि रोहिणी आचार्य इस बार बिहार की सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनकी तरफ से जमीन पर न सिर्फ जोरदार प्रचार किया जा रहा है बल्कि वे बीजेपी पर भी जमकर बरस रही है। इस समय उनका एक बयान काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजेपी में भ्रष्टाचारियों और बलात्कारी की फौज भरी पड़ी है। जो भ्रष्टाचारी हैं, वो सब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।वैसे बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर महागठबंधन के लिए ये भी आई कि मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने आरजेडी से हाथ मिला लिया। राजद ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को तीन सीटें देने का ऐलान किया है। आरजेडी जो सीटें अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दे रही है, उनके नाम गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी है।
आरजेडी पहले 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी लेकिन अब 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि वीआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।बिहार में पहले जो सीटों का बंटवारा हुआ था उसके अनुसार आरजेडी 26 सीटों पर, कांग्रेस 9 और लेफ्ट पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। लेकिन अब आरजेडी 23 सीटों पर लड़ेगी और वीआईपी तीन सीटों पर लड़ेगी। एनडीए गठबंधन की ओर से बीजेपी 17 सीटों पर लड़ रही है तो वहीं जेडीयू 16 सीटों पर, जीतनराम मांझी की पार्टी एक सीट और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को एक सीट मिली है।
