आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई 

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 

1812-युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1917-बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली। 
1920-राजस्थान के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह ख़ान का जन्म। 
1924-भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया। 
1937-हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शारदा का जन्म। 
1951-भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई। 
1962-अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 
1964-अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया। 
1971-संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ। 
1995-तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया। 
2000-अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस। 
2005-ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली। 
2007-तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। 
2008-सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई। 
2009-बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल। 
2012-प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन। 
2013-नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया। 
2019-भारतीय राजनीतिज्ञ एवं गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे दिलीपभाई रमणभाई पारिख का निधन। 

यह भी पढ़े - कैमूर में अनोखा मामला: बारात आने से पहले घर से भागी दुल्हन, शादी की खुशियां बदली मायूसी में

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक त्रिकालपुर चट्टी से तो दूसरा रेलवे स्टेशन के बाहर से धराया Ballia News: बलिया में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक त्रिकालपुर चट्टी से तो दूसरा रेलवे स्टेशन के बाहर से धराया
Ballia News: बलिया जिले में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार...
बलिया में रिटायर हुए लेखाधिकारी मारकण्डेय लाल को शिक्षक संघ ने दी भावभीनी विदाई
बाघ के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कांप उठेगी रूह – वायरल वीडियो
Bareilly News: दहेज के लिए प्रोफेसर पत्नी को घर से निकाला, पति ने छिपाई उम्र; 25 लाख खर्च के बावजूद मांगे और रुपये
Unnao News: पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय खलासी की मौत, पिता की तहरीर पर मामला दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.