Ballia News : सड़क हादसे में मां की आंखों के सामने बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ballia News: नगरा थाना क्षेत्र के नगरा-रसड़ा मुख्य मार्ग पर सोनापाली चट्टी के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कमरौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार (19) पुत्र धर्मेंद्र, अपनी मां सविता देवी (42) के साथ बाइक से रसड़ा से घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनापाली चट्टी के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी।

यह भी पढ़े - हिंदी पत्रकारिता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, कई रक्तदाताओं ने किया महादान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सविता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

बेटे की मौत और मां की गंभीर स्थिति से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.