'सेवा के प्रति पुलिसकर्मियों की अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक', पुलिस स्मृति दिवस पर बोले PM मोदी 

नई दिल्ली। ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मियों के समर्पण और नागरिकों का मार्गदर्शन करने के लिए उनकी प्रशंसा की। ड्यूटी के दौरान अपना जीवन बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है। वर्ष 1959 में आज के ही दिन 10 बहादुर पुलिसकर्मियों ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में भारी हथियारों से लैस चीनी सुरक्षाबलों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम अपने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की प्रशंसा करते हैं। वे सहयोग, चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों का मार्गदर्शन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मजबूत स्तंभ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक है। अपना जीवन बलिदान करने वाले उन तमाम पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि।’’ 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.