झारखंड के 14 में से 11 संसदीय सीटों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, फिर खूंटी से लड़ेंगे अर्जुन मुंडा

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जिसमें झारखंड के 14 में से 11 संसदीय सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी पर पार्टी ने फिर से विश्वास जताया है जबकि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद गीता कोड़ा को सिंहभूम सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। लोहरदगा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत का टिकट कट गया है।

लोहरदगा से बीजेपी ने राज्यसभा सांसद समीर उरांव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं केंद्रीय अर्जुन मुंडा फिर से खूंटी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा सीट से उम्मीदवार होंगी।

यह भी पढ़े - पूंडरी मंडी विवाद: खरीद में देरी की असली वजह नमी और जांच प्रक्रिया, अदाणी साइलो पर सवालों के बीच सामने आई जमीनी तस्वीर

पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी को राजमहल संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि दुमका सीट से सांसद सुनील सोरेन फिर से उम्मीदवार होंगे। पलामू सीट से भी सांसद बीडी राम पर भाजपा ने फिर से विश्वास जताया है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को भी दोबारा मौका दिया गया है।

हजारीबाग संसदीय सीट से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की जगह विधायक मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कुछ घंटे पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

भाजपा ने चतरा, धनबाद और गिरिडीह संसदीय सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। चतरा से भाजपा के सुनील सिंह सांसद हैं। जबकि धनबाद से पीएन सिंह सांसद हैं, उनकी उम्र 75 साल पार गई हैं, जिसके कारण कई तरह की चर्चाएं हैं। वहीं गिरिडीह सीट पर भी पार्टी ने अभी फैसला नहीं लिया है। गोड्डा से निशिकांत दुबे को लगातार चौथी बार बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव एनडीए में शामिल सहयोगी दल आजसू पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। भाजपा ने पिछली बार गिरिडीह सीट आजसू पार्टी के लिए छोड़ा था। गिरिडीह से आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत हासिल की थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.