घर में आपत्तिजनक हालत मिले प्रेमी-प्रेमिका की हत्या

Gonda Honor Killing : यूपी के गोंडा में 'ऑनर किलिंग' का एक मामला सामने आया है। मामला धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहनौन गांव का है, जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने रविवार की देर रात उसके घर गया था। दोनों को एक साथ देख लड़की के घरवालों का गुस्सा भड़क गया और गुस्साए परिजनों ने उनकी हत्या कर दी। हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनॉन गांव निवासी सतीश रात भर घर नहीं लौटा। इससे परेशान सतीश के परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उसका कहीं पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने थाने में बेटे की गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या कर दी गई है। 

मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल से खुलासा हुआ कि सतीश चौरसिया प्रेमिका से बात करने के बाद रविवार रात में उससे मिलने गया था।पुलिस ने प्रेमी के शव को चारपाई समेत बरामद किया है। प्रेमिका के पिता और भाई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि सतीश परिचित दोस्त से मिलने के लिए रात में गया था। घर पर माता-पिता और भाई ने दोनों को देख लिया था। गुस्से में भाई और पिता ने दोनों की हत्या कर दी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से प्रेमी का शव बरामद कर लिया गया। प्रेमिका का शव नहीं मिलने की वजह अयोध्या में अंतिम संस्कार करना है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की बात स्वीकार किया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.