किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों की बैठक जारी, सीएम भगवंत मान भी मौजूद

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की दो सीमा चौकियों के रास्ते दिल्ली कूच करने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच जारी गतिरोध के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं की बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत हो रही है। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हैं।

कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसान संघों की विभिन्न मांगों पर जारी बातचीत में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े - कोर्टेवा एग्रीसाइंस ने लॉन्च किया पिक्सारो® गेहूँ की फसलों में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नया नवाचार

बैठक चंडीगढ़ सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हो रही है। यह दोनों पक्षों की ओर से तीसरे दौर की वार्ता है। इससे पहले दो दौर की वार्ता क्रमश: आठ और 12 फरवरी को हुई थी जो बेनतीजा रही थी। बैठक में किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर शामिल हैं। 

इन दोनों संगठनों ने ही अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। पंजाब के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हरियाणा के साथ शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर रोक दिया। किसान नेताओं ने कहा था कि वे मंत्रियों के साथ बैठक होने तक दिल्ली की ओर बढ़ने का कोई नया प्रयास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अगला कदम केंद्र के प्रस्तावों पर आधारित होगा। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर में नहर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित...
Ballia News : पट्टीदारी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मुंबई से लौटा था घर
गोंडा : रिंग रोड निर्माण की आड़ में अवैध खनन, पोकलैंड और 7 डंपर सीज—खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी ने ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
बिहार शपथ ग्रहण समारोह : भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दी पूरी जानकारी, बताया—कौन-कौन होंगे शामिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.